पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग को लंबे अरसे से चौड़ा व फोरलेन करने की डिमांड हो रही है। इसे लेकर करीब तीन साल पहले सरकार ने घोषणा भी की थी। काम भी शुरू कराया, लेकिन अब पिछले करीब डेढ़ साल से काम अधर में लटका है। कांट्रेक्टर ही बीच में काम छोड़ गया। तब से काम रुका हुआ है। खैर अब देर आए दुरुस्त आए, इस सड़क को लेकर दोबारा से टेंडर होने जा रहा है। तय योजना के मुताबिक चला तो शुक्रवार को टेंडर जारी हो जाएगा।
पहले 12 करोड़ का प्रोजेक्ट था: बता दें कि कुरुक्षेत्र से कैथल के लिए ढांड होते हुए सड़क बनी है। पिछले कई साल से इसे चौड़ा व फोरलेन करने की डिमांड हो रही है। इस सड़क पर दो हिस्सों में चौड़ा करने का काम होना है। करीब 15 किमी तक का हिस्सा कुरुक्षेत्र और बाकी का हिस्सा कैथल पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा कराया जाना है। कुरुक्षेत्र के हिस्से में सड़क को चौड़ा करने के लिए 12 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया था।
ठेकेदार ने छोड़ा, अधर में लटका काम: इस सड़क का टेंडर भी पहले थर्ड गेट पिपली सिक्सलेन प्रोजेक्ट लेने वाली फर्म को सौंपा था। उक्त फर्म ने पिपली थर्ड गेट सड़क का 2020 में काम ही बीच में छोड़ दिया था। वहीं कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर भी काम शुरू किया था। कई पेड़ काटे गए, लेकिन यहां भी उक्त फर्म ने हाथ खड़े कर दिए। तब से यह प्रोजेक्ट अटका है।
अब दोबारा होगा टेंडर: पीडब्ल्यूडी ने इसे लेकर दूसरी फर्म को काम सबलेट करने के प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसे लेकर ठेकेदार के विरुद्ध केस भी दायर किया गया। वहीं उसका कांट्रेक्ट रद्द कर दिया। थर्ड गेट पिपली सड़क का कांट्रेक्ट भी ऐसे ही रद्द किया था। अब पीडब्ल्यूडी इसे लेकर दोबारा से टेंडर निकालने जा रही है।
अब 9 करोड़ का प्रोजेक्ट: पीब्डल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन अमित मनूजा के मुताबिक पहली फर्म का कांट्रेक्ट रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया होगी। शुक्रवार को इसे लेकर टेंडर खुलना है। कुछ काम पहली की फर्म कर चुकी है। अब दोबारा टेंडर में करीब 9 करोड़ का काम होगा।
जल्द होगी प्रक्रिया पूरी: वहीं विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि नई टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इसके बाद तय समय में इस सड़क को चौड़ा कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र जिले में यह 15 किमी तक चौड़ी होगी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.