पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों पर महाभारत की धरा पर आने का अहसास पर्यटकों को होगा। इसके लिए जहां गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में श्री कृष्ण की विराट स्वरूप प्रतिमा लगेगी। वहीं अभिमन्युपुर, अमीन में वीर अभिमन्यु और भीष्म कुंड में बाण से गंगा निकलते अर्जुन और शरशैया पर लेटे भीष्म की प्रतिमाएं लगेंगी।
ऐसी प्रतिमाएं पहले भी हैं, लेकिन वे आकार में छोटी हैं। अभिमन्यु पुर व भीष्मकुंड नरकातारी में ये प्रतिमाएं पहुंच चुकी हैं, लेकिन ज्योतिसर में विराट स्वरूप के लिए अभी कम से कम दो माह और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि नरकातारी व अमीन में श्री कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट चल रहा है। ये प्रतिमाएं इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
भीष्मकुंड में लगेंगी अर्जुन-भीष्म की प्रतिमाएं
भीष्म कुंड नरकातारी में अर्जुन और भीष्म की कांस्य प्रतिमाएं लगने जा रही हैं। दिल्ली से यह प्रतिमाएं तैयार होकर आ चुकी हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने ये प्रतिमाएं तैयार कराई हैं। नरकातारी में लगने वाली अर्जुन की प्रतिमा 9 फुट ऊंची है। वहीं शरशैया पर लेटे भीष्म की प्रतिमा 10 फुट लंबी है। इस पर करीब 32 लाख की लागत आई है।
14 फुट ऊंची प्रतिमा पर रथ का पहिया भी होगा
अमीन, जिसका नाम अब अभिमन्यु पुर हो चुका है, में वीर अभिमन्यु की प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा भी तैयार होकर आ चुकी है। 14 फुट ऊंची प्रतिमा पर रथ का पहिया भी होगा। इस पर करीब 24 लाख की लागत आई है।
विराट स्वरूप के चारों तरफ लगेगी रंगीन लाइट, 10 फुट नीचे होगा बेस
बता दें कि गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप लगाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट करीब दस साल पहले बना था, लेकिन किसी न किसी कारण से इसमें देरी होते गई। भाजपा सरकार ने भी इसकी घोषणा की। दिल्ली में प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार विराट स्वरूप बना रहे हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर दस करोड़ रुपए खर्च आएगा। दिल्ली में राम सुतार विराट स्वरूप तैयार कर चुके हैं। इसे पार्टस में यहां लाया जाएगा। इसके बाद ज्योतिसर में ही पूरी प्रतिमा को असेंबल करते हुए स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा जहां 40 फुट ऊंची बनाई है। वहीं दस फुट का इसका नीचे बेस होगा। चारों तरफ रंगीन लाइटिंग भी लगेंगी।
प्रदेश सरकार ने सारा खर्च वहन किया है : मानद सचिव
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के मुताबिक विराट स्वरूप तैयार हो चुका है। इसकी स्थापना का कार्य जनवरी में शुरू होगा। अगले 2 माह में इसे स्थापित करने का प्रयास है। इसके चारों तरफ लैंड स्केपिंग कार्य भी होगा। वहीं अभिमन्यु पुर व नरकातारी के लिए प्रतिमाएं भी राम सुतार ने ही तैयार की हैं। विराट स्वरूप श्रीकृष्णा सर्किट का हिस्सा नहीं है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सारा खर्च वहन किया है। विराट स्वरूप से धर्मनगरी के पर्यटन में चार चांद लग जाएंगे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.