पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बब्याल सब-डिविजन में हरियाणा कर्मचारी महासंघ संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन अम्बाला कैंट के अाह्वान पर दूसरे दिन गेट मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट बब्याल सचिव सुभाष चंद ने की। यूनिट प्रधान त्रिलोचन सिंह ने कहा कि अम्बाला कैंट डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सभी 6 सभी सब डिवीजन नंबर-1, नंबर- 2, बब्याल, केसरी व बराड़ा आती है। जिसमें मूलभूत सुविधाएं पानी, शौचालय, दफ्तर का फर्नीचर का बहुत अभाव है।
एक्सईएन कैंट के साथ इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार मीटिंग हाे चुकी है, लेकिन कोई ठोस समाधान उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया बल्कि एक्सईएन अम्बाला कैंट द्वारा जेई इंचार्ज और फोरमैन इंचार्ज की सैलरी में से 5-5 हजार ट्रांसफॉर्मर ऑयल शॉर्टेज के नाम पर काट लिए गए। यूनियन अधिकारियों ने कहा कि इस तानाशाही कार्यवाही को जब तक उच्च अधिकारी वापस नहीं लेते तब तक यूनियन संघर्ष करती रहेगी।
मीटिंग में मुख्य रूप से अम्बाला कैंट यूनिट प्रधान त्रिलोचन सिंह, यूनिट सीनियर वाइस प्रधान अश्विनी खन्ना और सब यूनिट प्रधान गोपाल मणि, जय नारायण, राजकुमार, सतीश कुमार, सोनू यादव और बब्याल के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
2015 से कैंट पर 63 लाख रुपए की रिकवरी पेंडिंग
एक्सएईएन अम्बाला कैंट पवन नरूला ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन से 5-5 हजार रुपए काटने की कार्यवाही निगम की पाॅलिसी के तहत की गई है। यह रिकवरी है। उन्हाेंने बताया कि जाे ट्रांसफार्मर डैमेज हाे जाता है, उसकी पूरी जानकारी परफार्मा में भरकर कर्मचारियों काे 7 दिनाें के अंदर धूलकाेट स्टाेर में जमा करवानी हाेती है। इसके 7 दिन से लेट हाेते हैं ताे हेड अाॅफ डिपार्टमेंट की पाॅलिसी के तहत रिकवरी की जाती है।
कर्मचारियों काे 3 से 4 बार नाेटिस भी दिए गए। कैंट निगम के सब डिवीजनों पर 2015 के बाद से 63 लाख रुपए रिकवरी पेडिंग पड़ी है। रिकवरी करने के लिए अकाउंटेंट काे निगम की तरफ से नाेटिस मिल चुका है। इस बारे में बीते दिनाें एसई अम्बाला सर्कल से मीटिंग भी हुई थी।
बराड़ा सब-डिवीजन में भी एचएसईबी वर्कर यूनियन सदस्यों ने की नारेबाजी
बराड़ा, एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले छावनी यूनिट के आह्वान पर बराड़ा सब-डिवीजन में गेट मीटिंग हुई। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने नारेबाजी की। यूनिट सचिव राज कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सिंगला ने बताया कि कैंट बिजली निगम अधिकारियों ने गलत तरीके से जेई और फोरमैन के खाते में ट्रांसफार्मर शॉर्टेज के 5 हजार रुपए की रिकवरी डाल दी, जोकि ठीक नहीं है।
प्रधान सतबीर देशवाल ने बताया कर्मचारियों की शॉर्टेज है और उच्च अधिकारी काम के प्रति भी कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। गलत तरीके से कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। इस अवसर पर यूनियन सदस्य तरसेम राणा, रणधीर सिंह, गोविंद सिंह, संजीव गुप्ता, प्रिंस बख्शी, मनिंद्र, अनूप, दीपक, कुलदीप, जसबीर, मनीष, दिनेश, विवेक, प्रमोद, यश कुमार, संजीव वैद, गुरप्रीत सिंह, जेई अनुज, जेई विकास, पारुल व कर्मचंद मौजूद थे।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.