पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना से मंगलवार को 2 मरीजों की मौत हुई। पंजलासा की 68 साल व जंधेड़ी में 76 साल की महिला ने दम तोड़ दिया। दोनों ही महिलाएं ऑक्सीजन सपाेर्ट पर थीं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पंजलासा की रहने वाली महिला को हाइपरटेंशन और जंधेड़ी की महिला को हाइपरटेंशन के अलावा शुगर भी थी। कोरोना से मौत का आंकड़ा 166 हो गया है। साथ ही जिले में गंभीर मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
मुलाना के एमएम अस्पताल में ऐसे 15 मरीज हैं, जिनमें से 8 वेंटिलेटर और 7 ऑक्सीजन सपाेर्ट पर हैं। वहीं, मंगलवार को मिले 106 नए मरीजों के साथ लगातार 8वें दिन कोरोना केसों ने शतक जड़ा। सिटी में एक बार फिर सबसे ज्यादा 52 मरीज मिले। इनमें सेक्टरों से 14 मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग अब सेक्टरों के एरिया में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी में है। वहीं, शहजादपुर से 14, चौड़मस्तपुर सीएचसी के एरिया से 12, कैंट से 10, नारायणगढ़ से 8, मुलाना व बराड़ा से 5-5 केस मिले हैं। 112 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इससे अब जिले का रिकवरी रेट 89.86 प्रतिशत है। जिले के कोरोना केसों का कुल आंकड़ा 14,886 पहुंच गया है और एक्टिव केस 1343 हैं। अब तक 2,73,397 लोगों के टेस्ट किए गए हैं।
सिटी के सेक्टर-7 से 6 व सेक्टर-9 से 5 केस मिले
सिटी के सेक्टर-7 से 6 केस, सेक्टर-9 से 5, सेक्टर-8 से 2 व सेक्टर-10 से एक कोरोना मरीज मिला। इसी प्रकार विकास विहार, नाहन हाउस से 4-4 मरीज, कंचघर, स्वामियां मोहल्ला, मानव चौक, बलदेव नगर, जंडली व विजय नगर से 2-2 मरीज मिले। मॉडल टाउन, मानव विहार, शंकर कॉलोनी, शारदा नगर से एक-एक मरीज मिला। कैंट गोबिंद नगर से एक व महेश नगर से 2 मरीज मिले। नारायणगढ़ के वार्ड 7 से 3, बीहटा से 3, धनौरा, कुराली, इस्माइलपुर, संगरानी से 2-2 मरीज, नसरौली, ढकौला से एक-एक मरीज मिला।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.