हरियाणा के अंबाला में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट से प्रोटेक्शन मांगना प्रेमी जोड़े को महंगा पड़ गया। कोर्ट ने लड़की के माता-पिता के बयान दर्ज किए तो मामले का खुलासा हुआ। कोर्ट रीडर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज लिया। बता दें कि युवती ने दस्तावेज में खुद का जन्म 2003 दिखाया हुआ था, जबकि वह 2008 में पैदा हुई थी। लड़की को बालकुंज तो युवक को प्रोटेक्शन दी गई है। मामले की अगली सुनवाई तक वह प्रोटेक्शन में रहेगा।
लड़की को 5 साल बढ़ा दिखाया
शादी करने के लिए आधार कार्ड में ही छेड़छाड़ कर लड़की को 5 साल बढ़ा दिखा दिया। मंदिर में शादी करने के बाद दस्तावेज कोर्ट में लगाते हुए पुलिस प्रोटेक्शन मांगी। शक होने पर कोर्ट ने जब युवती के परिजनों से पता लगाया तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। दस्तावेजों में ही छेड़छाड़ की बात सामने आई। लड़की पंजाब स्थित राजपुरा की रहने वाली है और लड़का अंबाला कैंट का। दोनों ने कैंट के ही मंदिर में शादी की थी। मामले की गंभीरता से जांच के लिए लड़की के सभी दस्तावेजों को खंगाला गया तो मामले का खुलासा हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.