पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फरवरी में हाेने वाली आर्मी की भर्ती रद्द करने पर अभ्यर्थियों ने राेष जताया। अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यूटी-चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कैथल से युवा डीसी ऑफिस पहुंचे और डीसी काे ज्ञापन देकर पुराने रजिस्ट्रेशन पर ही भर्ती करवाने की मांग की।
अभ्यर्थियाें का कहना था कि आर्मी में जनरल ड्यूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। यह भर्ती पहले मई-जून 2020 में हाेनी थी, मगर स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 4 से 5 बार भर्ती स्थगित हाे चुकी है। अब 23 से 28 फरवरी से भर्ती हाेनी थी, लेकिन दाेबारा फिर भर्ती काे रद्द कर दिया गया।
अगर नए सिरे से भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ा ताे 1999 की जन्मतिथि वाले कई युवा ओवरएज हाे जाएंगे। जिससे वह भर्ती में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्हाेंने कहा कि एआरओ अम्बाला में पिछले करीब 2 वर्षाें से काेई आर्मी भर्ती आयाेजित नहीं हुई है। जबकि पटियाला, हिसार, फतेहाबाद, जींद जिलाें में आर्मी भर्ती चल रही है। कैथल के चीका से रविकुमार ने बताया कि उसकी जन्मतिथि 5 नवंबर 1999 है। भर्ती रद्द हाेने से वह भी ओवरएज हाे जाएगा।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.