अंबाला में चोरों ने घर में लगाई सेंध:रिश्तेदार को अस्पताल में खाना देने गई थी महिला; बर्तन तक नहीं छोड़े

अंबाला3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के अंबाला कैंट में शातिर चोर बंद पड़े मकान में हाथ साफ कर गए। महिला अपने घर को बंद करके रिश्तेदार को अस्पताल में खाना देने गई थी। वापस लौटी तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। शातिर चोर 15 हजार रुपए कैश समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में बबीता ने बताया कि वह करणपुरी कॉलोनी में रहती है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपने रिश्तेदार को अस्पताल में खाना देने गई थी। शाम साढ़े 5 बजे वह अपने घर आई। देखा तो चोरों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ था।

चोरों ने रसोई से बर्तन तक नहीं छोड़े
महिला ने बताया कि चोर दरवाजे के साथ लगती रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर अंदर घुसे। चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 15 हजार रुपए, चांदी के जेवर, रसोई से बर्तन और घर की टोटिया तक चोरी करके ले गए। महेश नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...