हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित पुलिस DAV पब्लिक स्कूल में चल रहे DAV नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2022 का आज दूसरा दिन है। क्लस्टर लेवल पर चल रही गेम्स में 21 स्कूलों के 800 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
शनिवार को हुए लॉन टेनिस गर्ल्स में विनर पुलिस DAV पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी, रनर अप CL DAV पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ रहा, जबकि लॉन टेनिस बॉयज में DAV पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8 , चंडीगढ़ और रनर अप पुलिस DAV पब्लिक स्कूल अंबाला ने बाजी मारी।
इतना ही नहीं, टेबल टेनिस गर्ल्स व बॉयज में विनर DAV पब्लिक स्कूल, सेक्टर -8 (चंडीगढ़) रहा। इसके अलावा चेस गर्ल्स में DAV पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ विनर व पुलिस DAV पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी रनर अप रहा। हैंडबॉल बॉयज में DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, बराड़ा विनर रहा। रेसलिंग प्रतियोगिता (बॉयज) में DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, बराड़ा विरन तथा मोहित राणा, विपुल, लविश जाट व प्रिंस पहले स्थान पर रहे।
जिम्नास्टिक में मेजर RN कपूर DAV पब्लिक स्कूल रहा विनर
जिम्नास्टिक गर्ल्स में मेजर RN कपूर DAV पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट विनर तथा रनर अप KB DAV पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 बी, चंडीगढ़ रहा। वहीं, बॉयज में DAV पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी विनर रहा। उधर, गर्ल्स जिम्नास्टिक टीम चैंपियनशिप में मेजर RN कपूर DAV पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट ने पहला और KB DAV पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी में गर्ल्स इंडिविजुअल चैंपियनशिप में पायल ने पहला, खुशबू ने दूसरा और दीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉयज में पार्थ रोहिला ने पहले स्थान हासिल किया।
ताइक्वांडो चैम्पियनशिप
ताइक्वांडो गर्ल्स व बॉयज में पुलिस DAV पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी विनर रहा। वहीं, फाइनल रिजल्ट में बॉयज में पंकज, हर्षित, अतुल शर्मा व अक्षित ने पहला तथा गुनदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स में मान्यता, रविंदर कौर, सोनिया, निधि, सिमरन कौर, पल्लवी व दीपिका पहले स्थान पर रही। आस्था ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता अलग-अलग किलो भार वर्ग में हुई।
इन गेम्स के विजेता खिलाड़ी जोनल लेवल पर क्लस्टर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। DAV नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के ज़ोनल हेड डॉ. विकास कोहली ने बताया कि शुक्रवार को हुई विभिन्न प्रतियोगिता में पुलिस DAV पब्लिक स्कूल चैंपियन रहा है। आज शनिवार को भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। खिलाड़ी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.