हरियाणा सरकार ने गन्ने के दाम में 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, लेकिन किसानों ने इसे भद्दा मजाक बताते हुए सरकार के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने गुरुवार को फिर सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय मीटिंग करके बड़ा निर्णय लेने की चेतावनी दी है।
उधर, किसानों ने अंबाला के नारायणगढ़ में BKU चढूनी ग्रुप के आह्वान पर बुधवार को ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन किया। यही नहीं, CM के पुतले की शव यात्रा निकाल सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके पश्चात नारायणगढ़ शुगर मिल के बाहर पुतला फूंक रोष जताया।
26 को गन्ने की होली जलाएंगे, 27 को करेंगे रोड जाम
किसान 26 जनवरी को चौधरी छोटू राम की जयंती पर शुगर मिलों पर गन्ने की होली जला विरोध जताएंगे। 27 जनवरी को सभी शुगर मिल के सामने वाली रोड से अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान किया है।
शाह की रैली में अर्धनग्न होकर करेंगे प्रदर्शन
BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने 29 जनवरी को गोहाना अनाज मंडी में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यही नहीं, रैली में BJP मुर्दाबाद के नारे लगाने की चेतावनी भी दी है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.