किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर जहां भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने 24 नवंबर को अंबाला के मोहड़ा में GT रोड जाम करने का चेतावनी दी है। उधर, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 19 नवंबर को अंबाला सिटी अनाज मंडी में विजयी दिवस मनाने का ऐलान किया है।
किसान यहां से मोहड़ा अनाज मंडी तक शक्ति प्रदर्शन करेंगे। यही नहीं, BKU शहीद भगत सिंह ने हर गांव से 25 से 30 ट्रैक्टर लेकर आने की किसानों से अपील की है।
केंद्र सरकार ने वापस लिए कानून
केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों के विरोध के चलते 14 नवंबर 2021 को वापस लेना पड़ा था। उसी उपलक्ष्य में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने विजयी दिवस को मनाने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर जीत सिंह मोहड़ा और कोर कमेटी के मेंबर जय सिंह गांव-गांव जाकर किसानों के बीच प्रचार भी कर रहे हैं। कहा कि किसान 19 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन करेंगे, ताकि सरकार को पता चले किसान सोया नहीं है।
चढूनी ग्रुप करेगा GT रोड जाम
बता दें कि किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर BKU चढूनी ग्रुप ने 24 नवंबर को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी थी, लेकिन रेलवे द्वारा केस वापस लेने के बाद यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आज गुरुवार को चंडीगढ़ में GT रोड जाम करने का ऐलान कर दिया है। किसान ट्रेक्टर के साथ सड़क जाम करेंगे।
गृह मंत्री किसानों को दे चुके आश्वासन
किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद से हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज चढूनी ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके सभी केस वापस लेने का आश्वासन दे चुके हैं। विज ने किसानों को बताया था कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज ज्यादातर मामलों में से अधिकतर वापस लिए जा चुके हैं, जबकि कुछ मामले शेष रह गए हैं, उन्हें भी वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.