पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाकियू (रतन मान) ने मंडल प्रधान नरपत राणा और मीडिया प्रभारी गोगा राणा को यूनियन विरोधी गतिविधियों के चलते यूनियन से बाहर कर दिया है। वहीं नरपत राणा का कहना है उन्होंने खुद ही यूनियन को छोड़ दिया है। रतन मान गुट का आरोप है कि नरपत राणा ने पद के लालच में भूपेंद्र मान गुट के साथ मिलकर यूनियन विरोधी कार्य किया।
भूपेंद्र मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश के साथ मिलकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का पुतला फूंका। आरोप है कि नरपत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के खिलाफ बयानबाजी की। यूनियन विरोधी बैठकें की हैं। रतन मान गुट के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह मान ने नरपत राणा को उनके पद से हटा दिया है।
देश का अपमान बर्दाश्त नहीं : नरपत राणा
नरपत राणा ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में देश का अपमान किया गया। तभी यूनियन को छोड़ने का मन बना लिया था। भूपेंद्र मान यूनियन ने प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया है। रतन मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष का लोकल बॉडी में ज्यादा हस्तक्षेप हो गया है। हमारी बात नहीं सुनी जाती थी, जबकि चापलूसी को अहमियत दी जाने लगी थी। भूपेंद्र मान यूनियन सभ्याचारी है। इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिया जाएगा। वहीं, गोगा राणा ने कहा कि 17 साल देश की सेवा की। अब देश का अपमान देखकर आत्मा को बहुत ठेस पहुंची है। यूनियन का काम उपद्रव मचाना नहीं है। भूपेंद्र मान गुट ने प्रदेश सचिव का पद दिया है।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.