पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय में सदर मंडल, ग्रामीण मंडल तथा महेशनगर मंडल पदाधिकारियों की बैठक तीनों मंडल प्रधानों की उपस्थिति में हुई। सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को केंद्र सरकार ने हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है, इसलिए 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस सुभाष पार्क में मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल व अभिकांत वत्स ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाजपा सदर मंडल महामंत्री बीएस बिंद्रा ध्वजारोहण करेंगे। बैठक में महेश नगर मंडल प्रधान अजय पराशर, ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, संजीव सोनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, कैंटोनमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष अजय बवेजा, युवा मोर्चा प्रधान करन अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधान राजू बाली मौजूद रहे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.