पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कपड़ा मार्केट में काम करने वाले काकरू गांव के युवक दलबीर सिंह उर्फ अमन की मनमोहन नगर में सर्विस लेन पर हुए हादसे में मौत हो गई। अमन अपनी स्प्लेंडर बाइक पर था। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया। बलदेव नगर पुलिस ने दलबीर के चाचा गुरमेल सिंह की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गुरमेल सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई स्वर्ण सिंह का लड़का दलबीर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास से मनमोहन नगर में सर्विस लेन में हादसे का शिकार हुआ। जहां किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिसे वे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.