हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले की 4 नगर पालिकाओं, लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा और इस्माईलाबाद में कुल 71.06% वोटिंग हुई। इन चारों नगर पालिका चुनाव में 93 हजार 49 में से 66 हजार 578 लोगों ने वोटिंग की। पहली बार इस्माईलाबाद में हुए चुनाव में सबसे ज्यादा 76.06% वोटिंग हुई। शाहाबाद में 72.08%, पिहोवा में 69.01%, लाडवा में 70.07% मतदान हुआ। इस्माईलाबाद में 13 बूथों पर 10 हजार 460 में से 8 हजार 9 वोट पोल हुई। वहीं, शाहाबाद में 37 बूथों पर 31 हजार 453 में से 22 हजार 897, पिहोवा नगर पालिका में 34 बूथों पर 29 हजार 549 में से 20 हजार 419 तथा लाडवा नपा में 26 बूथों पर 21 हजार 587 में से 15 हजार 253 वोटिंग हुई।
कुरुक्षेत्र जिले की 4 नगर पालिकाओं में 71.06% हुई वोटिंग | |
कुल वोट | 93044 |
टोटल वोट पोल हुए | 66578 |
वोटिंग प्रतिशत | 71.06% |
चारों नगर पालिकाओं में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। पिहोवा, लाडवा, इस्माईलाबाद और शाहाबाद नगरपालिका में प्रधान पद के लिए 22 कैंडिडेट मैदान में है। इसी तरह चारों नगर पालिकाओं के 64 वार्डों से पार्षद बनने के लिए 194 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
किस नगर पालिका में कितना मतदान | |||||
क्र. संख्या | नगर पालिका | कुल वोटर | वोट पोल हुए | वोटिंग % | |
1 | इस्माईलाबाद | 10460 | 8009 | 76.06 | |
2 | शाहाबाद | 31453 | 22897 | 72.08 | |
3 | पिहोवा | 29549 | 20419 | 69.01 | |
4 | लाडवा | 21587 | 15253 | 70.07 |
प्रशान द्वारा चारों नगर पालिकाओं के कुल 46 पोलिंग बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया है। इतना ही नहीं, एडीजीपी अंबाला रेंज श्रीकांत जाधव, उपायुक्त मुकुल कुमार, एसपी डॉ. अंशुला सिंगला समेत अन्य अधिकारियों ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। हालांकि, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 24 पर अचानक खराब हुई ईवीएम की जगह दूसरी मशीन लगाई गई। यहां एसडीएम अवनीश कुमार तैनात रहे।
4 नगर पालिकाओं में दोपहर 12 बजे वोटिंग | |
कुल वोट | 93044 |
टोटल वोट पोल हुए | 28887 |
वोटिंग प्रतिशत | 31% |
पिहोवा नगर पालिका में प्रधान पद के लिए इनमें मुकाबला | |||||||
क्र. संख्या | कैंडिडेट का नाम | पार्टी | |||||
1 | आशीष शर्मा | भारतीय जनता पार्टी | |||||
2 | गीता रानी | जननायक जनता पार्टी | |||||
3 | अनिल धवन | आम आदमी पार्टी | |||||
4 | सुरेंद्र कुमार | निर्दलीय |
लाडवा नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 5 में मुकाबाला | ||
क्र. संख्या | कैंडिडेट का नाम | पार्टी |
1 | साक्षी खुराना | भारतीय जनता पार्टी |
2 | सुमित बंसल | कांग्रेस समर्थित |
3 | अनिल माटा | आम आदमी पार्टी |
4 | प्रवीण | बसपा |
5 | राजन | निर्दलीय |
शाहाबाद नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 6 कैंडिडेट मैदान में | ||
क्र.संख्या | कैंडिडेट का नाम | पार्टी |
1 | डॉ. गुलशन | BJP-JJP गठबंधन |
2 | तिलक राज | आजाद (BJP नेता) |
3 | हरीश क्वात्रा | आजाद (कांग्रेस समर्थित) |
4 | अमरजीत | आम आदमी पार्टी |
5 | संजीव कुमार | निर्दलीय |
6 | गुरशरण सिंह | निर्दलीय |
इस्माइलाबाद नगर पालिका में प्रधान के लिए सबसे ज्यादा 7 कैंडिडेट | ||
क्र.संख्या | प्रत्याशी | पार्टी |
1 | पूजा गर्ग | भारतीय जनता पार्टी |
2 | निशा गर्ग | आम आदमी पार्टी |
3 | ज्योति अरोड़ा | निर्दलीय |
4 | दीपशिखा | निर्दलीय |
5 | दलजीत कौर | निर्दलीय |
6 | निशा भांवरा | निर्दलीय |
7 | हरजीत कौर | निर्दलीय |
इस्माईलाबाद नगर पालिका का पहला चुनाव
इस्माईलाबाद नगर पालिका का यह पहला चुनाव है। यहां प्रधान पद महिला के लिए रिजर्व है। यहां BJP और AAP कैंडिडेट के अलावा 5 आजाद प्रत्याशी भी मैदान में हैं। कुरुक्षेत्र जिले की इन चारों ही नगर पालिकाओं में मुकाबला दिलचस्प है। प्रधान पद के लिए पिहोवा में 2 और लाडवा, इस्माईलाबाद व शाहाबाद में 3-3 प्रत्याशी टक्कर में बताए जा रहे हैं। पिहोवा में प्रधान पद के लिए चारों प्रत्याशी एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
कहां कितने प्रत्याशी और वोटर
पिहोवा नगर पालिका में 29 हजार 548 वोटर हैं और यहां 17 वार्ड हैं। इनमें पार्षद बनने के लिए 50 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधान पद के लिए चार कैंडिडेट्स अलग से मैदान में है। इसी तरह लाडवा नगर पालिका में 15 वार्ड है। यहां पार्षद बनने के लिए 52 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधान पद के लिए भी 5 कैंडिडेट उतरे हैं। लाडवा नगर पालिका में कुल 21 हजार 587 वोटर है।
31 हजार 452 मतदाताओं वाली शाहाबाद नगर पालिका में 19 वार्ड हैं। यहां पार्षद बनने के लिए 54 लोगों ने नामांकन भरे हैं। प्रधान पद के लिए भी 6 उम्मीदवार लड़ रहे हैं।
इस्माईलाबाद नगर पालिका में सबसे कम वार्ड और वोटर हैं। यहां 13 वार्डों में 10 हजार 459 वोटर हैं। इस्माईलाबाद नगर पालिका के प्रधान पद के 7 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह 13 वार्डों के लिए 38 लोग मैदान में उतरे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.