हरियाणा के 4 जिलों में कम बरसे बदरा:फतेहाबाद में सबसे अधिक 325.7 MM तो अंबाला में सबसे कम 273 MM बारिश

अंबाला10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा में इस बार के मानसून सीजन में 18 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि अंबाला समेत 4 जिले ऐसे हैं जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक (1 जून से 6 अगस्त) फतेहाबाद में सबसे अधिक 325.7 MM और अंबाला में सबसे कम 273 MM बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 43 फीसदी कम है। अंबाला के अलावा फरीदाबाद, यमुनानगर और रेवाड़ी में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

1 जून से 6 अगस्त तक की IMD द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट।
1 जून से 6 अगस्त तक की IMD द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट।

IMD की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के 18 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

जिलाएक्चुअलनॉर्मलडिपार्चर
अंबाला273476.4-43
भिवानी179167.87
चरखी दादरी280.3226.824
फरीदाबाद180.8284.9-37
फतेहाबाद325.7153.1113
गुरुग्राम277263.45
हिसार258.3176.147
झज्जर334.3207.161
जींद357.1223.960
कैथल402.8209.692
करनाल417.9298.140
कुरुक्षेत्र334.8231.145
महेंद्रगढ़304.7230.432
नूह251241.64
पलवल252.5203.324
पंचकूला484.6480.11
पानीपत413240.772
रेवाड़ी237.8241.6-2
रोहतक329.1256.728
सिरसा238133.878
सोनीपत274.52596
यमुनानगर357.7512.9-30

अंबाला में पिछले कई सालों में कम हुई बारिश

अंबाला जिले में इस मानसून सीजन में पिछले 5 सालों के मुकाबले सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, वर्ष 2018 में 311 MM, वर्ष 2019 में 288.3 MM, वर्ष 2020 में 243.8 MM, वर्ष 2021 में 298.8 MM तथा 2022 में 273 MM बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 10 अगस्त तक फिर बारिश होने की संभावना जताई है।

1 से 6 अगस्त तक की रिपोर्ट।
1 से 6 अगस्त तक की रिपोर्ट।

जानिए पिछले सप्ताह कहां-कहां कितनी हुई बारिश

अंबाला में 22.4 MM, पंचकूला में 50.4 MM, यमुनानगर में 54.4 MM, कुरुक्षेत्र में 22.3 MM, करनाल में 65.3 MM, पानीपत में 81 MM, सोनीपत में 60.1 MM, कैथल में 40.8 MM, जींद में 45.7 MM, रोहतक में 22.3 MM, झज्जर में 24.4 MM, रेवाड़ी में 18.8 MM, गुरुग्राम में 30.9 MM, नूह में 16.7 MM, पलवल में 7.3 MM, फरीदाबाद में 20.6 MM, चरखी दादरी में 39 MM, महेंद्रगढ़ में 63.9 MM, भिवानी में 26.4 MM, हिसार में 37.1 MM और फरीदाबाद में 34.3 MM बारिश दर्ज की गई।