पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विदेश में जाकर बसने के लिए जहां मैरिज रजिस्ट्रेशन (सर्टिफिकेट) की जरूरत होती है। वहीं अब अगर बड़े शहर में घर किराए पर लेना है तो मैरिज सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। यही वजह है कि नगर निगम में अब ऐसे केस भी सामने आ रहे हैं जो बड़े शहरों में रहते हैं। इसलिए अब लाेग शादी के तुरंत बाद अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
वैसे तो सरकार ने भी मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इसलिए युवा शादी के बाद ही रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। हर माह 25 के करीब मैरिज रजिस्टर्ड हो रही हैं। इसका फायदा यह भी है कि अगर ससुराल में पति की मृत्यु हो जाती है तो महिला को प्रापर्टी में अधिकार के साथ-साथ अन्य हक भी मिल जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कोई युवा विदेश में रहता है और वह देश में आकर शादी करता है तो उसे सिद्ध करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है ताकि वह विदेश में सिद्ध कर सके कि उसका विवाह हो चुका है। इससे वीजा भी लग जाता है।
कनाडा में दिखाना पड़ता रजिस्ट्रेशन: नरेंद्र | बलदेव नगर के नरेंद्र शर्मा ने कहा कि वह कनाडा में रहते हैं। मकर संक्रांति को शादी हुई है। इसलिए वह मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा पत्नी को ले जाना है। इसलिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। तभी उसकी पत्नी को वहां रहने के लिए पीआर मिलेगी। शादी के बाद पत्नी का वीजा आसानी से लग जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए यह चाहिए
मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पति-पत्नी का आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड, घर का प्रमाण पत्र, शादी के समय की तस्वीरें, दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो, शादी के कार्ड, माता पिता के अलावा दोनों तरफ के दो-दो गवाह व एफिडेविट होना चाहिए।
मैरिज रजिस्टर्ड कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। अब सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए फैमिली आईडी जरूरी कर दी है। इसके बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
-अनिल राणा, सिटी प्रोजेक्ट अफसर, नगर निगम, अम्बाला सिटी।
बेंगलूर में घर के लिए बेटे को चाहिए: हरजिंद्र सिंह
सिटी के सरकुलर रोड के हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजेंद्र सिंह बेंगलूर में एक कंपनी में जीएम है। 6 माह पहले उसकी शादी हुई थी। पहले तो वह पीजी में रह रहा था, लेकिन अब उसने वहां पाश काॅलोनी में घर किराए पर लेना है। वहां के मकान मालिक ने घर किराए पर देने से पहले मैरिज रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा। इसलिए वह रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज पूछने आए थे ताकि उनका बेटा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद यहां आकर शादी रजिस्टर्ड करा सके।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.