जहर के सेवन से मौत:मायके गई पत्नी ने साथ आने से मना किया ताे पति ने जहर निगला, माैत

अम्बाला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • पत्नी इंस्टाग्राम पर करती थी युवक से चैटिंग, इसी से बढ़ा था विवाद

रादौर की हरि नगर कॉलोनी में पत्नी को लेने गए पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक (राजकुमार) के भाई अम्बाला सिटी के जगाधरी गेट निवासी रोहित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहित ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी भाभी इंस्टाग्राम पर किसी आशीष सैनी उर्फ अजय सैनी नाम के युवक से चैटिंग करती थी। इसका पता जब उसके भाई राजकुमार को लगा तो उसने चैटिंग करने से मना किया। इस बात को लेकर विवाद रहने लगा। वह छह माह पहले मायके रादौर चली गई। मंगलवार शाम उसका भाई राजकुमार अपने दो मामा व साढू के साथ उसे मनाने गया था।

भाभी भाई के साथ जाने काे तैयार नहीं हुई। इससे आहत राजकुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रोहित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सोनिया, आशीष सैनी उर्फ अजय सैनी, सास सरोज व अम्बाला के स्वामियां मोहल्ला निवासी मुकेश गुप्ता, जिससे कोई लेन-देन का मामला है, के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने रोहित की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों पर धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।