अंबाला में लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग बेहाल हो रही है। आसमान से बरस रही आग से तापमान में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी के साथ लू के थपेड़े अब झुलसाने लगे हैं। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
दिन में लोगों का बाहर निकलना बंद
बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लोगों ने दिन के समय अब बाहर निकलना बंद कर दिया है। सूर्य देवता की तपिश सुबह से ही झुलसा रही है। सूरज ढलने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलती है।
चिलचिलाती धूप से बचने को अपना रहे तिकड़म
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। खासकर महिलाएं व बच्चे छतरी, चुन्नी, दुपट्टा का सहारा ले रहा हैं। वहीं, मिनट-मिनट में सूख रहे गले को लोग ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक व शिकंजी पीकर तर कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.