चोरी का मामला:बेटे के पास लुधियाना गई थी पटेल नगर की महिला, घर से गहने और नकदी चाेरी

अम्बाला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट के पटेल नगर में चाेरी के बाद बेड पर बिखरा सामान। - Dainik Bhaskar
कैंट के पटेल नगर में चाेरी के बाद बेड पर बिखरा सामान।

लुधियाना में बेटे के पास गई बुजुर्ग महिला राजेंद्र कौर के पटेल नगर स्थित घर से गहने व नकदी चोरी हो गई। महेशनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। करीब 60 वर्षीय राजेंद्र कौर ने बताया कि वह 21 जून को लुधियाना में अपने बेटे के पास गई थी और 13 जुलाई को घर लौटी।

मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और घर के अंदर लोहे की अलमारी, ट्रंक व अन्य सामान खुला पड़ा था। इसकी जानकारी महिला ने रिश्तेदारों व अन्य को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। महिला ने बताया कि चोर घर से सोने का गले का सेट, टाॅपस, अंगूठी और करीब 40 हजार रुपए चुरा ले गए। बता दें कि महिला के बेटे लुधियाना में नाैकरी करते हैं और कुछ दिन से महिला बेटों के पास ही रह रही थी।

खबरें और भी हैं...