पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में 3 दिवसीय समागम की शुरूआत भव्य नगर कीर्तन से हुई। प्रात: गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया जोकि गांव से होता हुआ वापस गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पालकी साहिब को परंपरा अनुसार कंधे पर श्रद्धालुओं ने उठाया। पालकी साहिब को गुलाब के फूलों से सजाया गया था।
इससे पहले प्रात: अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भाई करमजीत सिंह ने शबद कीर्तन किया जबकि भाई जोरावर ने गुरू इतिहास की जानकारी दी। 11 बजे 5 प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ हुआ। पंजोखरा साहिब में 5 पड़ाव पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। हर पड़ाव पर शबद कीर्तन हुआ। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का जोरदार तरीके से स्वागत किया। कहीं फूलों की बरखा की गई तो कहीं श्रद्धालु झाडू मारकर नगर कीर्तन के मार्ग को साफ कर रहे थे।
नगर कीर्तन में अलग-अलग ढाडी जत्थों ने गुरु इतिहास की जानकारी दी। शाम 6 बजे नगर कीर्तन की वापस गुरुद्वारा साहिब में अरदास के साथ समाप्ति हुई। माैके पर एसजीपीसी सदस्य निरमैल सिंह जौला, अमरीक सिंह बरनाला, गुरुद्वारा मंजी साहिब के मैनेजर कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह भानोखेड़ी, कुलविंद्र सिंह, केहर सिंह, ग्रंथी बूटा सिंह, कथा वाचक सतनाम सिंह खालसा व अन्य मौजूद रहे।
अंत में गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर सुखदेव सिंह ने नगर कीर्तन की सेवा करने वाले सेवादार व शामिल संगत का आभार जताया। इसके उपरांत शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया गया।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.