हरियाणा के अंबाला कैंट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत हुई तैराकी प्रतिस्पर्धा में गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्ग में कर्नाटक चैम्पियन रहा। कर्नाटक को बॉयज में 159 तथा गर्ल्स में 186 प्वाइंट्स मिले हैं, जबकि बॉयज में रनरअप में 65 प्वाइंट्स में तमिलनाडु तथा गर्ल्स में 92 प्वाइंट्स के साथ महाराष्ट्र रहा। इतना ही नहीं, रनरअप- टू में हरियाणा और दिल्ली ने भी अपनी जगह बनाई है। बॉयज में हरियाणा ने 61 प्वाइंट्स तथा गर्ल्स में दिल्ली ने 30 प्वाइंट्स हासिल किए।
कर्नाटक ने लगाई मेडलों की झड़ी, हरियाणा ने भी दिखाया दम
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल में 5 दिन चली तैराकी प्रतिस्पर्धा में पहले ही दिन से कर्नाटक का दबदबा रहा, जो लास्ट दिन तक भी कायम रहा। कर्नाटक के खिलाड़ियों ने मेडलों की झड़ी लगाई रखी। हालांकि, अंतिम दिन 2 गोल्ड समेत कुल 3 पदक झटके हैं। हरियाणा के वीर खटकड़ व वंश पन्नू ने गोल्ड पर कब्जा किया है। शाम को कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
यह रहे परिणाम
200 मीटर बटरफ्लाई (गर्ल्स)
महाराष्ट्र की अपेक्षा ने गोल्ड।
असम की अस्था ने सिल्वर।
कर्नाटक की हशिका रामचंद्रा ने ब्राँज।
200 मीटर बटरफ्लाई (बॉयज)
गुजरात के आर्यन ने गोल्ड।
दिल्ली के विक्रम ने सिल्वर।
कर्नाटक के उत्कर्ष पटेल ने ब्राँज।
50 मीटर फ्री स्टाइल (गर्ल्स)
दिल्ली की जानवी चौधरी ने गोल्ड।
पंजाब की जसनूर ने सिल्वर।
कर्नाटक की रिधिमा वीरेंद्र कुमार ने ब्राँज।
50 मीटर फ्री स्टाइल
हरियाणा के वीर खटकड़ ने गोल्ड।
कर्नाटक के संभव ने सिल्वर।
हरियाणा के हर्ष सरोहा ने ब्राँज।
50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक (बॉयज)
हरियाणा के वंश पन्नू ने गोल्ड।
बंगाल के स्वदेश ने सिल्वर।
कर्नाटक के विधित शंकर ने ब्राँज।
50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक ( गर्ल्स)
महाराष्ट्र की अपेक्षा ने गोल्ड।
कर्नाटक की विहिथा ने सिल्वर।
गुजरात की विनिका ने ब्राँज।
500 मीटर फ्री स्टाइल (गर्ल्स)
तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने गोल्ड।
कर्नाटक की श्रीरिन ने सिल्वर।
कर्नाटक की अश्मिथा चंद्रा ने ब्राँज।
4 गुना 100 मीटर फ्री स्टाइल (बॉयज )
कर्नाटक की टीम ने गोल्ड।
महाराष्ट्र की टीम ने सिल्वर
तथा हरियाणा की टीम ने ब्राँज मेडल पर कब्जा किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.