सिटील हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन अम्बाला ने बुधवार काे धूलकाेट में अधीक्षक अभियंता स्टोर एवं वर्कशॉप और अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। सर्कल स्तरीय प्रदर्शन सुबह 10 से लेकर 1 बजे तक किया गया। प्रदर्शन कर्मचारियों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया। जिसकी अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य विनोद कुमार ने की। मंच संचालन यूनिट सचिव विकास वर्मा एवं यूनिट प्रधान नारायणगढ़ सुभाष चंद ने किया।
प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सरकार ने वर्तमान में जो भी कर्मचारियों से वादे किए थे। उनको पूरा करने से मुकर रही है। आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज होंगे। यदि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने शीघ्र विचार नहीं किया तो सभी कर्मचारियों से आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की गई।
प्रदर्शन में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन दिया जाए, पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, खाली पड़े पदों पर पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए, बिजली विभाग में कच्चे वह पक्के कर्मचारियों को काेरोना योद्धा माना जाए, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा की जाए, एक्सग्रेशिया पॉलिसी में नौकरी मिलने के लिए 5 वर्ष पहले और 5 वर्ष बाद की शर्त को हटाया जाए मुख्य मांगे शामिल रही।
प्रदर्शन में नारायणगढ़ से सब यूनिट प्रधान रवि कुमार, सचिव अरुण कुमार कैशियर सुशील सैनी, संजीव कुमार सुधीर धीमान, पंकज शर्मा, राजेश धीमान, हरिंद्र सिंह, अनिल कुमार, दर्शन लाल, रामनिवास आदि सहित अम्बाला यूनिट से यूनिट प्रधान शिवकरण, सहसचिव हरपाल, कैशियर बलजीत, ऑर्गेनाइजर खेम बहादुर, पूर्व प्रेस सचिव धर्मवीर सिंह, ऑर्गेनाइजर सतपाल, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश कालड़ा, उपप्रधान कमलजीत माैजूद रहे।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सह सचिव हरपाल सिंह यूनिट प्रधान शिवकरण नारायणगढ़ यूनिट से सुभाष धीमान रवि कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, जसवीर, प्रिंस, निर्मल सिंह, सुमित कुमार भी माैजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.