पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज से फरवरी में विवाद के बाद सस्पेंड हुए डीआईजी अशोक कुमार की बहाली वापस अम्बाला रेंज विजिलेंस में डीआईजी के पद पर हो गई है। वीरवार को अम्बाला में उनकी तैनाती के आदेश गृह विभाग के मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा द्वारा जारी किए गए।
वीरवार यह आदेश जारी होने के बाद आगामी दिनों में अशोक कुमार विजिलेंस में वापस कभी भी जाॅइनिंग कर सकते हैं। बता दें कि 7 फरवरी को सरहिंद क्लब में एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार व कपिल विज के बीच विवाद हो गया था। विवाद के चलते कपिल विज की शिकायत पर कैंट पुलिस ने डीआईजी पर मारपीट, धमकाने व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।
मामला दर्ज होने के बाद 9 फरवरी को डीआईजी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए थे। केस दर्ज होने के बाद अशोक कुमार सुलह के प्रयास कर रहे थे और बीती 19 मार्च को वह घरौंडा से भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण और पूंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन समेत रोड़ बिरादरी के कुछ और लोगों के साथ गृहमंत्री विज से मिले थे। इस दौरान डीआईजी ने मामले को लेकर खेद जताया था जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई थी।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.