पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला कुरुक्षेत्र प्राथमिक सहकारी समितियां कर्मचारी संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष ज्ञानी राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्रीय सहकारी बैंक में 10 प्रतिशत प्रमोशन एवं पूर्ण रूप से 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की बात कर्मचारियों के साथ तय की थी।
लेकिन 15 महीने बीत जाने के बावजूद यह मांग पूरी नहीं की गई। जिलाध्यक्ष ज्ञानी राम ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पैक्स कर्मचारियों का ईपीएफ ब्याज दर जो पीएफ बोर्ड द्वारा 8.65 प्रतिशत तय किया गया है। लेकिन केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा 7.10 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
जिसमें कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मौके पर विजय शर्मा, सुखदेव सिंह सैयाना सैदां, रत्न प्रकाश, रामकुमार, महिंद्र सिंह व रणधीर ककराली मौजूद रहे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.