वाहन चालकों को दिक्कत सड़क मार्ग कई जगह से टूटा:रादौर-सढुरा सड़क क्षतिग्रस्त, वाहन चालकों को दिक्कत , मरम्मत की मांग

रादौर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | रादौर-सढुरा सड़क मार्ग। - Dainik Bhaskar
रादौर | रादौर-सढुरा सड़क मार्ग।

रादौर-सढुरा सड़क मार्ग कई जगह से टूटा है। जिससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टूटे पड़े सड़क मार्ग की मरम्मत करवाने को लेकर कई बार क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिल चुके हैं। लेकिन आज तक टूटे पड़े सड़क मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई।

गांव सढुरा निवासी बलवान सिंह, देव सिंह, मलखान सिंह, भूपेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि रादौर से गांव सढुरा तक का लगभग 5 किलोमीटर सड़क मार्ग कई जगह से टूटकर बिखर गया है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। यह सड़क मार्ग जिला यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जिले को आपस में जोड़ता है।

सड़क मार्ग टूटा होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उनकी मांग है कि इस सड़क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।