पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला ने आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक उनके घर पर लोगों को भेज रहा है और वह खुद उनका घर तलाशते हुए खिजराबाद आया। समाज में उनकी बदनामी कर रहा है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
महिला ने गृह मंत्री को ईमेल से और एसपी को ऑफिस में शिकायत देकर मांग की है कि उसके साथ गलत काम का प्रयास करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। बता दें छप्पर पुलिस को खिजराबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह 29 जनवरी को अपने बच्चे का झाड़ा लगवाने के लिए गांव गलौली में तांत्रिक बलदेव योगी के पास आई थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। जब वह उसके बच्चे का झाड़ा लगाने लगा तो उसने कहा कि मां के ऊपर असर है। उसे झाड़ना पड़ेगा। तांत्रिक उसे कमरे में ले गया। वहीं बच्ची को उसने अपनी बहन को दे दिया।
इसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। उसने शोर मचाया तो उसकी बहन कमरे में आई और उसे बचाया। इस शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार नहीं किया गया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.