पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बाइक सवार दो युवक महिला के गले से मंगल सूत्र झपट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। गांव ममीदी निवासी मीता देवी ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपनी करियाना की दुकान पर खड़ी थी। उसका पति भी वहां था। तभी बाइक पर दो युवक आए। वे दुकान पर रुके। उसने सोचा कि कोई सामान खरीदने आए हैं। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी उसका मंंगल सूत्र झपट ले गए। उसने शोर मचाया। आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़े नहीं गए। पुलिस ने शिकायत पर स्नैचिंग का केस दर्ज किया है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.