पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्री लालद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सतगुरु बावा लाल दयाल महाराज के वार्षिक जन्मोत्सव और बसंत पंचमी महोत्सव को लेकर प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। 12 फरवरी तक चलने वाली इन प्रभात फेरियों में शुक्रवार को चिट्टा मंदिर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित रजनीश शर्मा ने प्रसाद बांटा।
प्रभातफेरी में महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भजनों से बावा लाल जी का गुणगान किया। मंडली की सदस्यों द्वारा गाए फूलों की वर्षा होई रे बावा लाल दे दरबार विच भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि 6 फरवरी को रामपुरा कॉलोनी, 7 को मॉडल कॉलोनी, 8 को महावीर कॉलोनी, 9 को ग्रीन पार्क, 10 को सुंदर नगर, 11 को इस्कॉन मंदिर से और 12 फरवरी को कालिंदी कॉलोनी से प्रभातफेरी आरंभ होकर मंदिर श्री लालद्वारा में संपन्न होगी।
13 को श्री बाबा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल मुख्यातिथि होंगे। 16 फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। मौके पर राजीव अरोड़ा, संदीप दत्ता, सुरेंद्र लूथरा, सोनू मेहता, गुलशन गुलाटी, विजय मेहता, सोनू लूथरा, पवन वेथ, राजीव गांधी, सतपाल कश्यप व पवन लूथरा माैजूद रहे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.