विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को साइकिल रैली का आयोजन सिनेप्लेक्स से लेकर सिविल अस्पताल तक किया। रैली को शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिक्षा कंवर पाल ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान से बचाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति रोजाना कुछ समय साइकिल चलाए या दिनचर्या में लाएं तो अपने स्वास्थ्य को सुधार सकता है।
इससे व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, जो कई प्रकार की बीमारियों से हमें बचाता है। यहां तक कि कोरोना महामारी के चलते भी साइकिल चलाना हमारी सेहत के लिए लाभप्रद है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आज कल की सामान्य व बहुतायत में जो बीमारियां लोगों को प्रभावित कर रहे हैं, वो है मोटापा, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, शुगर आदि तथा साइकिलिंग द्वारा इन सभी बीमारियों में लाभ प्राप्त किया जा सकता है तथा जिनको यह बीमारियां नहीं हैं, वो इन से बच सकते हैं।
हमारी दिनचर्या इस प्रकार की हो गई है कि हमारे पास शारीरिक व्यायाम आदि के लिए समय ही नहीं है, यहां तक की कम दूरी पर जाने या कहीं आने-जाने के लिए भी हम वाहनों का प्रयोग करते हैं। शरीर के सभी अंग प्रयोग में आते हैं। शरीर में रक्त का प्रवाह होता है। साइकिल चलाना सबसे सरल तथा उपयोगी व्यायाम है, जिससे सभी रोगों से दूर रहा जा सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.