पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लॉकडाउन के बाद से बंद हुईं ट्रेनों को रेलवे धीरे-धीरे दोबारा पटरी पर ला रहा है। इन्हीं में दो ट्रेनों को 25 फरवरी (कल) से चलाया जा रहा है, जिनमें इंदौर-चंडीगढ़ वीकली व इंदौर-अमृतसर बाई वीकली ट्रेन है। दोनों का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी है। इससे दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, उज्जैन व इंदौर के यात्रियों को राहत होगी।
ट्रेन-09307 इंदौर-चंडीगढ़ वीकली एक्सप्रेस 25 फरवरी से चलेगी, जो इंदौर से सुबह 5.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन-09308 चंडीगढ़-इंदौर वीकली 26 फरवरी से हर शुक्रवार को चंडीगढ़ से शाम 4.30 बजे चलेगी।
इसके यमुनानगर-जगाधरी के अलावा देवास, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर जंक्शन, मुरैना, आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अम्बाला कैंट स्टेशनों पर अप-डाउन दोनाें ओर ठहराव हैं। चंडीगढ़ के लिए यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से ट्रेन अलसुबह 3-11 बजे और इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेन शाम को 5ः58 बजे मिलेगी।
दूसरी ट्रेन-09325/09326 इंदौर-अमृतसर-इंदौर बाई वीकली स्पेशल ट्रेन का ठहराव देवास, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर जंक्शन, मुरैना, आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अम्बाला कैंट, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर व ब्यास में रहेगा। अमृतसर की ओर जाने वाली ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से शाम 3ः 56 बजे और इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेन सुबह 6ः43 बजे मिलेगी।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.