पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वतंत्रता सेनानी एवं पद्म भूषण स्वर्गीय दर्शन लाल जैन की शोकसभा को प्ररेणा सभा के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और आरएसएस प्रमुख ने लिखित संदेश भेजकर दर्शन लाल जैन के निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी।
प्ररेणा सभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, गृह, स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज, विद्युत मंत्री रणजीत सिंह, शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल, सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एक डाक्यूमेंटरी के माध्यम से स्वर्गीय दर्शनलाल जैन के जीवन मूल्यों और समाज सेवा में दिए गए योगदान को बताया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय दर्शन लाल जैन सामान्य व्यक्ति नहीं थे बल्कि उन्होंने महा मानव के रूप में समाज सेवा को अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने जैन साहब की सोच को धरातल पर लागू करने का संकल्प लेते हुए सरस्वती नदी को धरातल पर पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर और पानीपत में शहीदी स्मारक जैसे विचारों को भी पूरा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए दर्शन लाल जैन के जीवन की विभिन्न घटनाओं को स्मरण किया।
संघ के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने दर्शन लाल जैन के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं का स्मरण किया। हरियाणा के संघ संचालक डॉ. कृष्ण गोपाल ने भी स्वर्गीय दर्शन लाल जैन की कार्यशैली और उनके सम्पर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्ररेणा देने की भावना से अवगत करवाया। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, संघ के प्रांत प्रचारक पवन जिंदल, डेरा संतपुरा के प्रमुख बाबा जगमोहन सिंह ने भी विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
प्रेरणा सभा में ये रहे मौजूद
प्रेरणा सभा में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक असीम गोयल, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शीश पाल मेहता, कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, सीएम के पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन, अर्जुन सिंह, राजबीर सिंह बराड़ा, लतिका शर्मा, ईश्वर सिंह पलाका, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, सदस्य भूपाल सिंह खदरी, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, हरियाणा चिकित्सा परिषद के चेयरमैन डाॅ. ऋषि राज विशिष्ट सहित काफी लोग मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल मॉडल टाउन में अश्वनी दत्ता के निवास पर पहुंचे और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके साथ सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी पहुंचे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.