पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अभी तक मंडी में आढ़ती के पास आई फसल का तुरंत उठान हो रहा था। सरकार की ओर से नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी आढ़ती के यहां से 500 कट्टों से कम उठान के लिए गाड़ी नहीं आएगी। इतना ही नहीं गाड़ी के लिए परमिशन भी ऑनलाइन लेनी होगी।
मंडी प्रधान संजय गुप्ता का कहना है इस तरह के निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। सभी आढ़ती एकत्रित होकर सीएम से मिले हैं। सीएम ने इसमें बदलाव करने का भरोसा दिया है। कल तक इसमें सही जनकारी आने की उम्मीद है। फसल खरीद में पारदर्शिता के लिए सरकार की ओर से नए प्रयोग किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं।
इसके अनुसार मंडी आढ़ती को 500 कट्टों से कम होने पर उठान के लिए गाड़ी नहीं दी जाएगी। अगर आढ़ती फिर भी मांग करते हैं तो इसमें व्यवस्था की गई है कि जितने कट्टे 500 में कम होते हैं। उसमें 2 रुपए प्रति कट्टे के हिसाब से भुगतान करना होगा। आढ़तियों का कहना है यह व्यवस्था सही नहीं है। इससे तो मंडी ही जाम हो जाएगी।
सीजन के दौरान काफी संख्या में किसान फसल लेकर मंडी आते हैं। यह तय नहीं होता कि आज उनके पास कितनी फसल आनी है। कितनी का उठान होना है। पुरानी व्यवस्था होनी चाहिए। डिमांड करते ही गाड़ी होनी चाहिए, इससे मंडी जाम नहीं होगी। साथ के साथ फसल का उठान भी होता रहेगा। किसानों को भी सहूलियत रहेगी कि उन्हें मंडी में फसल रखने की जगह मिलेगी। अगले सप्ताह में सीजन जोर पकड़ना शुरू कर देगा। जिले में फसल कटाई शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन भी देनी होगी जानकारी
सरकार की ओर ये निर्देश भी जारी किए गए हैं कि आढ़तियों के पास कितनी फसल आई है। इसके बारे में जानकारी विभाग की साइट पर देनी होगी। गाड़ी की परमिशन के लिए भी ऑनलाइन दी जाएगी। मंडी प्रधान का कहना है कि इन सब मामलों को लेकर सीएम से मिले चुके हैं। सीएम ने आढ़तियों से समय लिया हुआ है। उन्हें बताया है कि यह नई व्यवस्था किसानों के हित में नहीं है। इससे व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए उनकी मांग पर गौर करते हुए उठान को लेकर पुरानी व्यवस्था ही रखी जाए।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.