पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुकंदलाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यमुनानगर में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने 12 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य एसके नरूला भी माैजूद रहे। कटारिया ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चाें के पेट में कीड़ों काे मारने के लिए एल्बेंडाजाेल की दवा खिलाई जा रही है।
अक्सर यह देखा जाता है कि कई बार पाैष्टिक आहार लेने के बाद भी बच्चों का पूर्णतः विकास नहीं हो पाता, क्योंकि उनकी अंतड़ियाें में कीड़े होते हैं। भोजन शरीर को लगने नहीं देते। कार्यक्रम के तहत 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को यह गाेली खिलाई जाएगी।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत इस बार कोरोना के चलते एलबेंडाजोल की गोलियां आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घरों में जाकर बच्चों को खिलाएंगी। जिले में 3 लाख 65 हजार बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 28 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली, 2 से 19 वर्ष के बच्चों को 1 गोली दी जाएगी, जो बच्चों को कार्यकर्ता के सामने ही चबा कर खिलाई जाएगी। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा रह गया तो 1 से 3 मार्च के मध्य ऐसे बच्चों को एल्बेंडाजाेल की गोली खिलाई जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.