हरियाणा के भिवानी में लघु सचिवालय के समक्ष मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं दिव्यांगों के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश की मौत हो गई। सुरेश को तबियत बिगड़ने पर रोहतक स्थित पीजीआई में लाया गया था। जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर को सुरेश की धरने स्थल पर अचानक से तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद भिवानी के निजी अस्पताल में सुरेश को भर्ती करवाया गया। यहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भिवानी से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 40 वर्षीय सुरेश भिवानी जिला के गांव चांग के निवासी थे। पूरा परिवार सुरेश पर आश्रित था।
ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति का विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिन रात जारी है। बुधवार को धरने प्रदर्शन के 160 दिन पूरे हुए। इस धरने में सुरेश भी शामिल थे। बुधवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.