हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की आवश्यक बैठक नेहरू पार्क में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हजरस के जिलाध्यक्ष जयकिशन बौद्ध एवं जिला सचिव संतकुमार ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में सभी खंडों में बैठक लेकर आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मजबूती से कार्य करेगा। राज्य के पूर्व महासचिव बलजीत सिंह दहिया ने कहा कि आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी खंडों को मजबूत करना बहुत जरूरी है।
खंड किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। इसके बाद संगठन ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, नवनियुक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश महता का उनके कार्यालय में जाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बलजीत दहिया, जयकिशन बौद्ध संत कुमार, सुनील चौपड़ा आिद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.