ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी आज किन्ही भी मायनों में किसी से भी पीछे नहीं हैं। यह सब शारीरिक शिक्षक गोवर्धन शर्मा की मेहनत का परिणाम है। यह बात शारीरिक शिक्षक गोवर्धन शर्मा को सम्मानित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश महता एवं जिला परियोजना अधिकारी संतोष नागर ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह जिला भिवानी बॉक्सिंग खेल में अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के कारण देश के मानचित्र पटल पर मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध है, उसी प्रकार गांव अलखपुरा फुटबाल के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों की बदौलत मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है।
अलखपुरा गांव में गत कुछ वर्षों में यहां के बच्चों विशेषकर लड़कियों ने फुटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उससे न केवल गांव का बल्कि पूरे जिले व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है तथा मान बढ़ा है और इसमें शारीरिक शिक्षक गोवर्धन की मेहनत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन शर्मा इस सम्मान के हकदार है। वहीं गोवर्धन शर्मा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उन्हें अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन ने सरकार से गोवर्धन शर्मा को स्टेट अवार्ड से सम्मानित करने की मांग की। इस अवसर पर राजेश ढांडा, वीरेंद्र घणघस, राजपाल तंवर, सोमदत्त शर्मा, विनोद पिंकू, मोतीलाल जांगड़ा, दीपक शर्मा, भूप डीपीई, गोवर्धन शर्मा, कृष्ण बोहल अादि उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.