भिवानी-हांसी मार्ग पर बीडी गुप्त पार्क के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की माैत हाे गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस काे दी शिकायत में देवनगर काॅलाेनी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसका छाेटा बेटा राेहन शुक्रवार शाम चार बजे घूमने के लिए बीडी गुप्त पार्क में जा रहा था।
तभी राेड पार करते समय अज्ञात वाहन की चेपट में आने से घायल हाे गया। सूचना पर वह माैके पर पहुंचा। एंबुलेंस की मदद से अपने घायल बेटे काे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राेहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकाें ने जांच के बाद उसके बेटे काे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.