मानसून सीजन शुरू होते ही वन विभाग ने पौधारोपण अभियान को जोरों पर चलाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जिला के विभिन्न भागों में साढ़े चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिले का वन विभाग इस दफा मानसून सीजन में साढ़े चार लाख पौधे लगाने जा रहा है। इसके लिए खड्डे खोदने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। बरसात आते ही दो-तीन दिन में पौधे लगाने शुरू कर दिए जाएंगे।
पौधों की ये किसमे लगाई जाएंगी :जिले में मुख्यत: शीशम, जामुन, नीम, हरी पापड़ी, शहतूत, बेलपत्र, बड़, पीपल, पिलखन, कचनार व सीरस प्रजाति के वृक्ष लगाए जाएंगे। इनमें 2.5 लाख पौधे वन विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। जिला के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में चालीस हजार पौधे पौधागिरी के लिए नि:शुल्क दिए जाएंगे। विद्यालय प्रांगण में बच्चे पौधे लगा सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.