श्रावण मास का प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन श्रावण मास में सोमवार का विशेष फल है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन तथा जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, जप आदि का विशेष फल है। कहा जाता है इस महीने में धर्म-कर्म करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रावण माह वर्षा एवं हरियाली का समय होता है। इसलिए यह काफी मनमोहक समय होता है। ये बातें हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल के भतीजे व भाजपा नेता अमन गोयल ने कहीं। वे सेक्टर-7ए सीनियर सिटीजन फोरम की ओर से सावन माह के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यकऱ्म में बतौर मुख्य अतिथि शिरत कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहाकि हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे धर्म-कर्म का माह भी कहा जाता है। सावन महीने का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। बारह महीनों में से सावन का महीना विशेष पहचान रखता है। इस दौरान व्रत, दान व पूजा-पाठ करना अति उत्तम माना जाता है व इससे कई गुणा फल प्राप्त होता है। पुराणों और धर्मग्रंथों में देखें तो भोले बाबा की पूजा के लिए सावन माह की महिमा का अधिक महत्व है। इस महीने में ही पार्वती ने शिव की घोर तपस्या की थी और शिव ने उन्हें दर्शन भी इसी माह दिए थे। तब से भक्तों का विश्वास है कि इस महीने में शिवजी की तपस्या और पूजा पाठ से शिव जी जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन सफल बनाते हैं। संस्था के प्रधान यशपाल दत्ता ने कहाकि सीनियर सिटीजन फोरम हर साल श्रावण माह मे भंडारे का आयोजन करता है। इसमें सेक्टर सात के सभी निवासी प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान दत्ता ने गोयल का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवल किशोर गर्ग प्रधान आरडब्ल्यूए फोरम, सुनील आनंद, नीरज मितल सीही मंडल अध्यक्ष, अरुण चौहान प्रधान सेक्टर 8, पवन चांदना, सीमा भारद्वाज, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.