आगामी 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में लोगों को जोड़ने के लिए शनिवार सुबह मैराथन दौड़ आयोजित की गई जिसमें हजारों शहरवासी एक साथ दौड़े। करीब 11 किलोमीटर की इस मैराथन में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी विधायक, प्रशासनिक अधिकारी बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुई। राजनीतिक ग्रुप में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर प्रथम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे, प्रशासन के पुरुष वर्ग में डीआईपीआरओ राकेश गौतम पहले और डीसी जितेन्द्र यादव दूसरे स्थान पर। जबकि महिला वर्ग में तहसीलदार नेहा सहारण प्रथम स्थान पर रही।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मैराथन के माध्यम ये फिट-फरीदाबाद हिट का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह सांसद खेलकूद प्रतियोगिता पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता पैदा करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि 20 से 22 मई तक फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर 10 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन खेल स्पर्धाओं में प्रत्येक नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। शनिवार की सुबह 6:00 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान मसहूर गायक पदमजीत सहरावत के थीम सांग ‘खेल रहा है इण्डिया, आगे बढ़ रहा इण्डिया’। बाबा फरीद की नगरी, राजा नाहर कर्म भूमि पर हो रहा है सांसद खेल महोत्सव को भी लांच किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सेक्टर 12 खेल स्टेडियम से मैराथन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। मैराथन में हजारों बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हुई। यह दौड़ सेक्टर- 12 से सेक्टर -14, सेक्टर-17, सेक्टर- 15 से वापस सेक्टर-12 खेल परिसर में सम्पन्न हुई।
बच्चों ने भी मारी बाजी
बच्चों में खेल परिसर के भीकू प्रथम, भूपेन्द्र द्वितीय, लङकियों में कंचन प्रथम, मानशी दूसरे स्थान पर रही। दो छोटे भाई-बहन पारस 6 वर्ष और तपस्या 7 वर्ष ने भी मैराथन में अपनी आयु वर्ग में जीत हासिल की। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक प्रवीण डागर, जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.