जिले में लगातार बढ़ते तापमान से गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी के चलते तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में यह पहला मौका है जब जिले का तापमान 45 डिग्री के पार गया हो। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। 22 साल बाद जिले में इतना तापमान दर्ज किया गया है।
बढ़े तापमान व दिनभर चली लू के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अधिक गर्मी होने के चलते दोपहर के समय बाजार में चहल-पहल भी काफी कम रही तथा लोग अपने घरों में दुबके रहे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है तथा इसी प्रकार लू चलेगी। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से हरे चारे व अन्य फसलों में नियमित सिंचाई करने की सलाह दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.