आयोजन:रामनवमी पर विहिप ने शहर के 31 मंदिरों में की महाआरती

फतेहाबाद2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनवमी पर शहर के रघुनाथ मंदिर से बीमा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर तक महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान रघुनाथ मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा और विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष श्रवण बुड़िया ने तिलक लगा एवं पूजा अर्चना कर शुरुआत महाआरती कार्यक्रम की शुरुआत की।

शोभा यात्रा शहर के 31 मुख्य मंदिरों व राम भक्तों के निवास स्थानों से होते हुए निर्माणाधीन राम मंदिर पहुंची। महा आरती यात्रा के दौरान भव्य राम दरबार की मंदिरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी लोगों ने आरती की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामरथ से यात्रा की अगुवाई की तथा जय श्री राम के नारों से माहौल राममय हो गया।

सुबह 6 बजे शुरू हुई यात्रा 12 घंटे तक शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निर्माणाधीन राम मंदिर पहुंची । यात्रा के दौरान नगर की महिला मंडल ने मंगल गीत गाए। यह महाआरती शहर के सभी वार्डों में निकली। विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष श्रवण बुड़िया ने सभी धार्मिक संस्थाओं व राम भक्तों का आभार प्रकट किया।

यात्रा में विहिप के जिला मंत्री दीपक सरदाना भारतदीप, मुकेश नारंग, जिला धर्माचार्य यश बत्रा, सोनिया मखीजा, गौरव शास्त्री, नगर अध्यक्ष हरीश वर्मा, नगर मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख राजन सरदाना, दिनेश नागपाल, लक्ष्मी आर्य, नगर संयोजक ललित जग्गा, नगर संयोजिका मोहिनी सरदाना, नगर प्रचार प्रमुख राजेश पराशर, चन्द्र महत्ता आदि मौजूद रहे।