नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सोमवार व मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों ने दावा किया है हड़ताल के दौरान अनुबंधित कर्मचारियों से काम कराया जाएगा, इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। वहीं सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह किसी को भी सफाई नहीं करने देंगे। अगर कोई सफाई करने की कोशिश करता है तो उसे कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
फायर कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे
नप के कच्चे व पक्के 160 सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। इसके साथ ही फायर कर्मी भी सफाई कर्मचारियों के पक्ष में हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीएमसी व नप ईओ को ज्ञापन देते हुए हड़ताल के बारे में अवगत करवा दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.