फतेहाबाद में युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड:घरेलू कलह से परेशान था; रात को बड़ी नहर पुल पर लटका मिला

फतेहाबाद4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया शहर में एक प्रवासी युवक का शव नहर किनारे पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कहा जा रहा है कि युवक ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं।

जानकारी के अनुसार यूपी के ओरैया जिला के गांव मैना निवासी सोनू रतिया में काम कर रहा था और वह परिवार सहित रतिया की ही नहर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। बताया जा रहा है घरेलू कलह के चलते वह परेशान था। देर रात कोई युवक जब फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर के पुल के पास घूमने गया तो उसने एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो उसकी पहचान सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।