पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जुई निवासी एक विवाहिता ने प्रेमी संग जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। रोहतक पीजीआई में दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। जुई निवासी 35 वर्षीय विवाहिता मनोज देवी को उसके घर में ही रात को परिजनाें ने आपत्तिजनक हालात में अमित के साथ पकड़ लिया था।
महिला का प्रेमी कोई और नहीं बल्कि 23 वर्षीय भांजा ही था। अमित भारतीय सेना का जवान था। लोक लाज के चलते दोनों ने गुरुवार सुबह घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भिवानी से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। फरमाना निवासी अमित महिला के पति का भांजा था और अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था। इस दौरान उसकी अपनी मामी के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। मृतका को तीन बच्चे हैं, जबकि भांजा अविवाहित था।
जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की उम्र 35 साल और उसके प्रेमी की उम्र 23 साल है। प्रेमी सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरमाना का वासी था, जो भारतीय सेना में था और कुछ दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आया था। वह प्रेमिका मामी से मिलने के लिए जुई थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचा था। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। कुछ समय बाद दोनों ने घर में ही जहर निगल लिया था। दोनों की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.