पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पहाड़ों में हुए भारी स्नोफाॅल के बाद शनिवार सुबह जिला में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा गया। हालांकि सुबह 10 बजे बाद से ही दिनभर अच्छी धूप खिली। बच्चों सहित बड़े नागरिकों ने घरों व पार्कों में धूप का आनंद लिया। दिन में मौसम साफ रहा लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं।
इस दौरान दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते अभी रातें ठंडी ही रहेंगी। इस बीच शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में अधिकतम आर्द्रता 53 प्रतिशत व हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से रही।
आगे क्या... रात का तापमान कम होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से अगले 24 घंटे में रात का तापमान कुछ कम होने की संभावना है। सुबह कहीं-कहीं धुंध पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब बादल छंटने से रातें ठंडी होंगी। सुबह सामान्य से ज्यादा सर्दी हो सकती है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.