पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिंदर हत्याकांड को 15 दिन का समय बीत चुका है। मगर अभी तक बिंदर की हत्या करने वाली रोहतक एसटीएफ टीम के एक सिपाही को छोड़कर बाकि के तीन पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं एक सप्ताह पहले ही पीड़ित परिजनों के साथ फौगाट खाप व सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को एक सप्ताह में गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी।
मगर अभी तक तीनों को गिरफ्तार करना तो दूर की बात केस दर्ज तक नहीं किया गया है। इसी विरोध में सर्वजातीय फौगाट खाप ने शुक्रवार सुबह 11 बजे स्वामी दयाल धाम पर विशेष पंचायत बुलाई है। जिसमें बिंदर हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अहम निर्णय व आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भिवानी क्राइम ब्रांच कर रही जांच
अब तक बिंदर हत्याकांड का केस स्थानीय पुलिस के पास था। जिन्होंने रोहतक एसटीएफ की टीम में शामिल सिर्फ एक सिपाही हरेंद्र कुमार को गोली मारने का दोषी ठहराते हुए केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि टीम में एएसआई हितेंद्र कादयान, एएसआई रणबीर सिंह व सिपाही सचिन भी शामिल था।
ऐसे में पीड़ित परिजनों ने बेकसूर बिंदर की गोली मारकर हत्या करने वाली एसटीएफ के चारों कर्मचारियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। स्थानीय पुलिस ने जांच से पहले ऐसा नहीं किया तो पीड़ितों ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग उठाई थी।
बाजार किया जा सकता है बंद
बिंदर हत्याकांड के विरोध में गुस्साए सामाजिक संगठनों सहित व्यापारियों ने पिछले शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान व्यापार मंडल प्रधान रविंद्र गुप्ता और जयभगवान मस्ताना ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था।
एक सप्ताह के अंदर बिंदर हत्याकांड से जुड़े बाकि बचे रोहतक एसटीएफ के तीनों पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो शुक्रवार 19 फरवरी को बाजार बंद किया जाएगा। शुक्रवार को स्वामी दयाल धाम पर होने वाली पंचायत में क्राइम ब्रांच पर दबाव डालने के लिए बाजार बंद का निर्णय भी लिया जा सकता है।
आरोपियों को बचाने की हो रही कौशिश: सचिव
फौगाट खाप सचिव सुरेश फौगाट ने कहा कि बेकसूर बिंदर की गोली मारकर हत्या करने वाली रोहतक एसटीएफ के तीन पुलिस कर्मचारियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने पर भी तीनों पुलिस कर्मचारियों की गिरफ्तारी तो दूर की बात उन पर केस दर्ज तक नहीं किया गया है। ऐसे में शुक्रवार सुबह 11 बजे सर्वजातीय फौगाट खाप की पंचायत कर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.