पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कारीदास गांव में एक महिला को चोटें मारने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला कृष्णा ने कोर्ट में याचिका लगा कर कहा था कि घरेलू कार्य करने वाली महिला है।
9 अगस्त 2020 को अपने मकान के समीप प्लाट से लकड़ियां लेने के लिए जा रही थी। वह गली में एक मकान के पास पहुंची तो कुछ लोग शराब के नशे में खड़े थे। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने शोर मचाया तो उसका लड़का व लड़की भी आ गए।
वे उसे छुड़वाने की कोशिश करने लगे तो लाठी-डंडो से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने उन्हें सीएचसी में उपचार के लिए ले गया जहां से उसे सामान्य अस्पताल में रैफर कर दिया।
चरखीदादरी सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय कलन्द्रा दर्ज कर दिया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने महिला कृष्णा की शिकायत पर हैप्पी, कृष्ण, राजमल, नवीन, सतेन्द्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.