मौसम अपडेट:3 डिग्री बढ़ा पारा, जिले में नहीं हुई बारिश

फतेहाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। बुधवार को दिन में आसमान में छाए बादल। - Dainik Bhaskar
फतेहाबाद। बुधवार को दिन में आसमान में छाए बादल।

जिले में सोमवार व मंगलवार को अच्छी बरसात के बाद बुधवार को पूरा दिन बादल छाए रहे लेकिन कहीं भी बरसात नहीं हुई। बादलवाही के कारण जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र में 15 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा तथा इस दौरान अच्छी बरसात होने की संभावना है। ऐसे में जिले में आज भी अच्छी बरसात होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पिछले 2 दिनों में हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं खरीफ फसलों में भी फायदा हुआ है।

खबरें और भी हैं...