पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन के चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इलाके में 12 स्थानों पर रास्ते रोके गए। हिसार रोड पर रामायण टोल प्लाजा पर सबसे अधिक भीड़ जुटी। जाम के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी रामायण टोल प्लाजा पर आए और किसानों को संबोधित किया। चढ़ूनी ने कहा कि किसी चीज को तोड़ने के लिए कई वार किए जाते हैं। हठी सरकार का घमंड चूर चूर करने को किसान कई वार कर चुके हैं। नतीजतन, मोदी की अगुवाई वाली सरकार अंदर से टूट चुकी है। उसका केवल ऊपरी टूटना बाकी रह गया है जिसे किसान तोड़ देंगे। सरकार पर बहुत बड़ी-बड़ी चोटें पड़ चुकी हैं, केवल आखिरी चोट बाकी है।
ये रास्ते किए जाम
हिसार रोड पर रामायण टोल प्लाजा, हांसी-बरवाला रोड पर भाटला, चैनत, सिंघवा राघो और घिराय मोड़। दिल्ली रोड पर गढ़ी, हिसार-तोशाम रोड पर कंवारी, हांसी-जींद रोड पर गंगन खेड़ी, माजरा प्याऊ, भैणी अमीरपुर, भिवानी-जींद रोड पर खांडा खेड़ी और मिर्चपुर में किसानों ने रास्ते रोके।
मय्यड़ टोल: बिल वापस नहीं हुए तो चलता रहेगा आंदोलन
मय्यड़ टोल पर धरने की अध्यक्षता धर्मपाल बडाला व रघुवीर खरड़ ने संयुक्त रूप से की। यहां किसान नेता चढूनी ने कहा कि किसान अांदाेलन काे पूरे प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है । इसके बावजूद सरकार अड़ी है। चढूनी ने कहा कि जब तक काले कानून वापस नहीं हाेंगे, तब तक अांदाेलन जारी रहेगा।
बाडो पट्टी टोल : डीजी पर चले किसानों और जवानों के गीत
बरवाला-चंडीगढ़ मार्ग स्थित नेशनल हाईवे पर चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से रहा। फूला राम को मंच का संचालन का जिम्मा दिया गया। भ्यान खाप पंचायत प्रवक्ता बलवान सुंडा एवं राजू भगत ने किसानाें में जाेश भरा। डॉक्टर राजेंद्र सूरा अाैर भूपेंद्र गंगवा ने भी संबोधित किया। यहां डीजे पर किसान और जवान के गीत बजते रहे।
लांधड़ी टोल : पांच हजार किसान व महिलाएं पहुंचीं
लांधड़ी-चिकनवास टोल कमेटी द्वारा आधा दर्जन गांवों में चक्का जाम किया। लांधङी टोल पर लगभग 5000 किसानों व महिलाएं उपस्थित थे। टोल पर धरने का नेतृत्व किसान नेता गुलजार काहलो, दलबीर किरमारा व अंगूरी नंगथला ने किया। यहां आंदोलन को 36 बिरादरी के समर्थन काधन्यवाद भी दिया गया।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.